देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के लिए आगामी पांच दिनों का ज़िला-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान, और भूस्खलन की संभावनाएं जताई गई हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने संबंधित जिला प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में जहां बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कैसा रहेगा मौसम – मुख्य बिंदु:
-
देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर: आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
-
पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, चंपावत: मौसम विभाग का येलो अलर्ट – इन जिलों में मूसलाधार वर्षा, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी।
-
चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका, यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह।
-
उत्तरकाशी और बागेश्वर: कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत।
प्रशासन को अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य लें। स्थानीय प्रशासन से भी कहा गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव टीमें सतर्क रहें, और किसी भी आपात स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखी जाए।
‘सचेत ऐप’ से लें अद्यतन जानकारी
राज्य सरकार ने नागरिकों को मौसम से संबंधित ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करने की अपील की है। यह ऐप रियल-टाइम अलर्ट और पूर्वानुमान प्रदान करता है, जिससे लोग समय रहते आवश्यक कदम उठा सकें।

