Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों...

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज यानी 22 अक्तूबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि 23 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा।

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments