Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन...

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

 

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। सोमवार को मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई।

केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में आज सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों और श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी में भी मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम के आसपास की ऊँची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश की बूँदाबांदी देखी गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी:
मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में आज तेज बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

प्रभावित जिले:

देहरादून,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,टिहरी,बागेश्वर,पिथौरागढ़,हरिद्वार.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments