Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम शुष्क, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; कोहरा बना मुसीबत

उत्तराखंड में मौसम शुष्क, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; कोहरा बना मुसीबत

देहरादून। देहरादून में शुष्क मौसम के बीच सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन देर रात से सुबह तक ज्यादातर क्षेत्र कोहरे के आगोश में डूब जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है। दिन में सर्द हवाओं का क्रम बना रहेगा।

तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्र भी पाले की मार से बेहाल है। सुबह-शाम के पारे में भी गिरावट आने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 21.4, 7.2 ऊधम सिंह नगर, 16.4, 5.2 मुक्तेश्वर, 14.6, 4.2 नई टिहरी, 16.0, 4.0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments