Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही बार-बार स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही बार-बार स्थगित

भराड़ीसैंण/गैरसैंण- उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत पहले ही दिन विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच हुई। कानून-व्यवस्था, वोट चोरी और स्थायी राजधानी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सदन में जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही।

कांग्रेस का प्रदर्शन, बसपा विधायक भी शामिल

सत्र की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस के इस विरोध में बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद भी शामिल हो गए। विपक्ष की मांग थी कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत चर्चा कराई जाए।

कार्यवाही दो बार स्थगित

लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए पहले 11:30 बजे तक और फिर 12:30 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। हालांकि थोड़ी देर बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू कर दी गई है।

अनुपूरक अनुदान मांगे होंगी पेश

हंगामे के बावजूद सदन की कार्यसूची के अनुसार, आज पहले दिन ही अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन पटल पर पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो वित्त मंत्री की भूमिका भी निभा रहे हैं, करीब 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे।

राजनीतिक तापमान चढ़ा

मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन के अंदर और बाहर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के मूड में है, जबकि सरकार विकास योजनाओं के लिए बजट पारित कराने पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments