भराड़ीसैंण– उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। कार्यवाही शुरू होते ही सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
विपक्ष ने घेरा वेल, बसपा और निर्दलीय विधायक भी शामिल
कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी विधायक वेल में आ डटे, जिससे माहौल गरमा गया। विरोध करने वालों में बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी शामिल रहे। विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

