Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, फंसे वाहन, पहाड़ से...

गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, फंसे वाहन, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश

भारी मलबा पत्थर आने से गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गए हैं। यहां कई वाहन फंसे हैं, जिस कारण लोग हाईवे खुलने के इंतजार में बैठै हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगोरी से आगे गर्म पानी के पास मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी जर्जर गाड़ के पास मलबा व पत्थर आने से बंद है। इसके अलावा कर्णप्रयाग गौचर के पास कमेड़ा मे बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है। यहां सुबह से वाहनों की लंबी कतार लगी है। बीते साल से इस हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। अतिवृष्टि से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। तब से यहां पर स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है।

ऐसे मे बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा आ रहा है। मंगलवार रात को हुई बारिश से यहां मलबा आ गया, जिससे सड़क बंद हो गई। एनएच सड़क खोलने में जुटा है। वहीं यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा पत्थरों के आने से मध्य रात्रि से आवाजाही के लिए बंद है। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments