देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों से वादा किया था कि दिवाली से पहले उन्हें एक बड़ा तोहफा मिलेगा, और अब उन्होंने वह वादा पूरा कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों और मध्यम वर्ग के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए 175 से अधिक उत्पादों को जीएसटी से मुक्त कर दिया है। इसके चलते:
किसानों के लिए खेती से जुड़ी वस्तुएं सस्ती होंगी,मध्यम वर्ग के खर्चों में कमी आएगी, और छात्रों को भी शैक्षिक संसाधनों पर लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “दशहरे से पहले ही देशवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगेगा। यह निर्णय निश्चित रूप से देश के आर्थिक उत्थान और जनसामान्य के जीवन स्तर में सुधार लाने वाला है।”
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जनहितकारी फैसले के लिए हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

