Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी, हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी...

टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी डिटेल

देहरादून। आज शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने दोपहर बाद लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पूरे देश में लोकसभा चुनाव में मतदान सात चरणों में होगा। उत्‍तराखंड में सभी पांच संसदीय सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी।

आचार संहिता लागू
वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही राज्‍य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्‍य में पांच लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से तीन सीट गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में शामिल हैं।

इन पांच सीटों में हरिद्वार संसदीय सीट, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट, पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट, अल्मोड़ा संसदीय सीट और नैनीताल संसदीय सीट शामिल हैं। आइए जानते हैं कि गढ़वाल मंडल की इन तीन संसदीय सीटों में कौन-कौन से जिले शामिल हैं।

टिहरी संसदीय सीट

  • टिहरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • उत्तरकाशी जिला
  • देहरादून जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र

हरिद्वार संसदीय सीट

  • देहरादून जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • हरिद्वार जिला

पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट

  • चमोली जिला
  • रुद्रप्रयाग जिला
  • टिहरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • पौड़ी जिला
  • नैनीताल जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments