Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदोपहर बाद पहाड़ में बदला माैसम, आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू

दोपहर बाद पहाड़ में बदला माैसम, आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू

यमुनोत्री धाम में बारिश

उत्तराखंड में मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं, धाम में तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। उधर, माैदानी इलाकों में भी आज भी बढ़ते पारे ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए।

आज दून में चलेंगी तेज हवाएं
आज राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments