Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ और हेमकुंड समेत ऊंची चोटियों पर हुई...

दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ और हेमकुंड समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

हनुमान चट्टी में बर्पबारी

उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम, फूलों की घाटी, हेमकुंड, रुद्रनाथ, हनुमान चट्टी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि निचले स्थान में मौसम खराब होने से कड़ाके की ठंड हो रही है।

अभी बारिश के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी फिलहाल तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, विंटर बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड परेशान कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments