उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून कर रफ्तार में कमी आएगी।

