Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधामी कैबिनेट की बैठक में तीन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई...

धामी कैबिनेट की बैठक में तीन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, कई विषयों पर चर्चा

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में तीन प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई।

मंजूरी मिले तीन प्रस्ताव:

कुंभ मेले में 82 पदों पर नियुक्ति – राज्य सरकार ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर 82 पदों पर नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है।

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य नियमावली में संशोधन – स्कूलों में बेहतर प्रशासनिक संचालन को लेकर प्रधानाचार्य की नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।

ई-स्टैंप व्यवस्था में बदलाव – राज्य सरकार ने दस्तावेज़ों की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री को सरल बनाने के लिए ई-स्टैंप व्यवस्था में भी बदलाव किए हैं।

इन विषयों पर हुई चर्चा:
बैठक में कार्मिकों के स्थानांतरण, विनियमितीकरण, शिक्षा, वित्त, राजस्व और आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न विभागीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इन पर जल्द ही निर्णायक कदम उठाए जाने की संभावना है।

सरकार का मानना है कि इन निर्णयों से राज्य प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार होगा और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments