Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल से पहले उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, छह जिलों में...

नए साल से पहले उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, छह जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम नए साल से पहले बदलाव के संकेत दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर के साथ-साथ एक और दो जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं 29 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घना कोहरा छाने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी सूखी ठंड का असर बढ़ सकता है।

इसके अलावा 30-31 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना अधिक है, जिससे पूरे राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments