Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों में आज ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी, जानें कब से...

पहाड़ों में आज ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी, जानें कब से बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 19 मई को पर्वतीय जिलाें के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। 21 मई को राहत मिलने के आसार हैं। जबकि, 22 मई को भी अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

स्थान  अधिकतम     न्यूनतम
देहरादून      35.5     22.6
पंतनगर 33.5    24.6
मुक्तेश्वर 23.2    11.3
नई टिहरी 26.6   14.3
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments