Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी को देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल पर सीएम धामी...

पीएम मोदी को देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल पर सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून— उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है और वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाई है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को “नए भारत का निर्माता” बताते हुए कहा कि देश विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जो भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में मजबूत कदम हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “यह प्रत्येक भारतवासी का सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी जैसा सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। उनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक मंच पर पुनः ‘विश्व गुरु’ के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान बद्री विशाल और बाबा केदारनाथ से उनके लिए आशीर्वाद मांगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments