Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चारधाम यात्रा 2024 के शुभारंभ की दी बधाई,...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चारधाम यात्रा 2024 के शुभारंभ की दी बधाई, कहा- ‘भक्तों और श्रद्धालुओं को मेरी ढेरों शुभकामनाएं’

देहरादून: उत्‍तराखंड की भव्‍य चारधाम यात्रा की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्‍तराखंड वासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। उसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। आगामी 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

उन्‍होंने कहा है कि ‘देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र चार धाम यात्रा के शुभारंभ की बहुत-बहुत बधाई। बाबा केदारनाथ धाम समेत चारों धामों की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक ऐसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा है, जिससे उनकी आस्था और भक्ति को नई स्फूर्ति मिलती है। इस यात्रा पर निकले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। जय बाबा भोलेनाथ!…’

व‍हीं उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया। कहा कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपके नेतृत्व में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य सफलतापूर्वक गतिमान है। जिसके फलस्वरूप दिव्य और भव्य केदार के दर्शन करने रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि आ रहे हैं, जिससे प्रदेशवासियों के लिए रोजगार की नई संभावनाएं भी सृजित हो रही हैं। उत्तराखंड के प्रति आपके विशेष लगाव एवं समर्पण हेतु समस्त राज्यवासियों की ओर से आभार!’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments