Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ऋषिकेश, जनसभा से पहले सीएम पुष्‍कर सिंह धामी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ऋषिकेश, जनसभा से पहले सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने किया गंगा पूजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हाकी मैदान में आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके माध्यम से वह गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल व हरिद्वार संसदीय सीटों को साधेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजा किया।
  • ऋषिकेश की आइडीपीएल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए सभा स्थल पर भीड़ जुटने लगी है।
  • जगह-जगह से कार्यकर्ताओं से भरी बसें कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रही हैं।
  • कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
  • बिना चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को सभा स्थल के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। 
  • जनसभा में साधु संत भी पंहुचे हैं।

प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए दून से रवाना 500 बसें
ऋषिकेश में आज होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर देहरादून में भाजपा महानगर ने कमर कस ली है। दून महानगर से 500 बसों में कार्यकर्ता व आमजन ऋषिकेश के लिए रवाना हुए हैं। इसके अलावा विकासनगर, मसूरी समेत आसपास के क्षेत्रों से भी बसें रवाना की गई हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से निजी वाहनों में भी जनसभा में पहुंचने का आह्ववान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments