Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाबा रामदेव बोले, धामी अब तक के सबसे तेजस्वी और पराक्रमी सीएम;...

बाबा रामदेव बोले, धामी अब तक के सबसे तेजस्वी और पराक्रमी सीएम; समझते हैं हर व्यक्ति का दर्द

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अब तक के सबसे तेज और पराक्रमी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संघर्ष और अभाव से निकलकर आने वाले व्यक्ति हैं, जो अंतिम छोर के व्यक्ति की पीड़ा को भी समझते है। इससे पहले सीएम धामी ने उत्तराखंड को विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव से चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के दौरे पर हैं। यहां पहुंचते ही सीएम सबसे पहले पतंजलि योगपीठ पहुंचे और बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। पतंजलि योगपीठ पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ पौधारोपण किया।

इसके बाद सीएम धामी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वो जल्द ही उत्तराखंड को विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करेंगे। वहीं, योगगुरु स्वामी रामदेव ने सीएम धामी को राज्य निर्माण के बाद अब तक का सबसे बेहतर सीएम बताया और कहा कि सीएम धामी उत्तराखंड के सबसे बड़े योद्धा पराक्रमी और तेजस्वी सीएम हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments