Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, सिद्धार्थ बने दून महानगर अध्यक्ष

भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, सिद्धार्थ बने दून महानगर अध्यक्ष

भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिद्धार्थ अग्रवाल- देहरादून महानगर अध्यक्ष
मीता सिंह- पछवादून जिलाध्यक्ष
प्रताप सिंह बिष्ट- नैनीताल बीजेपी अध्यक्ष
गोविंद सामंत- चंपावत बीजेपी अध्यक्ष
इस महीने हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान

प्रदेश भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा काफी गर्म है कि संगठन के नए कप्तान का एलान इस महीने हो सकता है। अब सवाल यही है कि प्रदेश संगठन की कमान किस चेहरे के हाथों में होगी। वह खांटी राजनीतिज्ञ होगा और युवा चेहरा या फिर महिला के हाथों में बागडोर सौंप कर केंद्रीय नेतृत्व नया प्रयोग करेगा। इन सभी प्रश्नों के मध्य वरिष्ठ, युवा और महिला चेहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई नाम संगठन के भीतर चर्चाओं में हैं।

प्रदेश में सांगठनिक चुनाव की जहां तक बात है तो पार्टी मंडल अध्यक्षों का एलान कर चुकी है। 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष पद पर जिन चेहरों को कमान सौंपी जानी है, उनके नामों के पैनल पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को भेज चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी। पार्टी की यह कोशिश है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले अपनी सांगठनिक प्रक्रिया पूरी कर ले। पार्टी के भीतर चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर सकती है। लेकिन अभी केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं की है।

संगठन नेताओं का मानना है कि होली के बाद भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इसके तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो जाएगी। अब प्रश्न यही है कि पार्टी प्रदेश संगठन की कमान किसके हाथों में सौंपेगी? इसे लेकर तीन तरह की बातें हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments