Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंचीं उत्तराखंड की अंजू सती, दिल्ली...

मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंचीं उत्तराखंड की अंजू सती, दिल्ली में होगा आयोजन

दो माह पूर्व मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली कर्णप्रयाग की देवतोली निवासी अंजू सती मिसेज इंडिया कांटेस्ट के फाइनल में पहुंच गई हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मिसेज इंडिया कांटेस्ट में अंजू सती उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कांटेस्ट के फाइनल में देश के 29 राज्यों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी और मुख्य अतिथि फिल्म स्टार भाग्यश्री होंगी। इस कांटेस्ट का आयोजन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है।

अंजू सती वर्तमान में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की सफल कहानी की वीडियो संस्था को भेज रही हैं। संस्था की ओर से वीडियो के आधार पर भी उनको अंक मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के पश्चिम बिहार में 19 से 21 दिसंबर तक कांटेस्ट का फाइनल होगा जिसमें अलग-अलग दिन साक्षात्कार, टेलेंट राउंड और रैंप वॉक राउंड होंगे। फाइनल मुकाबले के लिए वे तैयारी में जुटी हैं। फाइनल में वह उत्तराखंड की संस्कृति और यहां के पहनावे को प्रदर्शित करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments