Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर को पीएम मोदी का इंतजार, बस थोड़ा वक्त और...कार्यकर्ताओं में उत्साह

रुद्रपुर को पीएम मोदी का इंतजार, बस थोड़ा वक्त और…कार्यकर्ताओं में उत्साह

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर का मोदी मैदान पीएम नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के लिए तैयार हो चुका है। पीएम मोदी रैली से लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बिगुल फूंकने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग करते हुए आमजन को प्रवेश दिया। डॉग स्क्वायड ने भी जनसभा के मंच और मैदान की तलाशी ली।

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, अब पीएम की रैली को लेकर लोग भी मोदी मैदान पहुंचने लगे है। इस दौरान सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। जगह-जगह ढोल नगाड़े बज रहे है।

रुद्रपुर को पीएम मोदी का इंतजार, बस थोड़ा वक्त और…कार्यकर्ताओं में उत्साह
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली अब कछ ही देर में शुरू होने वाली है। भाजपा ने पीएम मोदी की रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर मोदी मैदान में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए है। भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी की रुद्रपुर में रैली ऐतिहासिक होने वाली है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments