Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल होंगे यह नामी नेता

सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल होंगे यह नामी नेता

नई टिहरी। प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन करेंगे। रविवार को पूर्व मंत्री के नई टिहरी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। रविवार को आयोजित बैठक में सोमवार की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री के साथ सोमवार को देहरादून में उनके सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। अनुमान के मुताबिक लगभग 250 गाड़ियों का काफिला नई टिहरी से देहरादून के लिए रवाना होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर दी गई हैं।

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि वह आज जो भी हैं अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं की राय जानी और अब वह भाजपा में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही शामिल होंगे। नई टिहरी से कई कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा कार्यालय में उनके साथ जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments