Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डKisan Mela: 6 फीट 1 इंच लंबी लौकी देखने को लगी भीड़

Kisan Mela: 6 फीट 1 इंच लंबी लौकी देखने को लगी भीड़

 

पंतनगर । किसानों को उन्नत खेती और जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे हरियाणा के किसान रणधीर सिंह अपने खेत में तैयार छह फीट एक इंच की लाैकी लेकर पहुंचे।
जी हां, यह वहीं प्रगतिशील किसान हैं, जिन्हें जैविक खेती के लिए देश के पहले नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में रणवीर ने 116 से अधिक सब्जियों की विभिन्न वैरायटी तैयार कर कई विश्व रिकार्ड बना चुके हैं।

जैविक सब्जियां तैयार कर बेटों को अफसर बनाया
मूल रूप से हरियाणा निवासी रणधीर सिंह कक्षा पांचवीं में एक क्यारी तैयार कर पहला स्थान क्या प्राप्त किया। उन्होंने कृषि को ही अपना लक्ष्य बना लिया। आठवीं तक की पढ़ाई और 14 वर्ष की आयु से ही पिता संग खेती में हाथ बंटाकर आठ एकड़ की खेती में उन्नत फसल व जैविक सब्जियां तैयार कर न सिर्फ बेटों को अफसर बनाया बल्कि खुद को पूरी तर से आर्थिकी में सशक्त बनाया।

कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया न ही लिया लोन
अपने 68 वर्ष की आयु में उन्होंने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया न ही लोन लिया। उन्होंने बढ़ती उर्वरक युक्त खाद्य पदार्थ, अनाज, सब्जियों को देखते हुए उन्होंने सिर्फ जैविक खेती पर जोर दिया।

गेहूं, धान, मक्का के अलावा विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती की। जिसमें उन्होंने जैविक खाद का उपयोग कर वर्ष 2000 में हल्की की एक गांठ जिसका वजन 3.450 ग्राम था तैयार कर जैविक खेती में देश में पहला नेशनल अवार्ड हरियाणा में नितिश कुमार की ओर से सम्मान मिला।

लिम्का बुक में विश्व रिकार्ड
तब से उनकी उन्नत जैविक सब्जियों में 500 ग्राम का लहसुन, पांच किलो का आलू, 19 इंच की अरबी, तीन किलो का एक रतालू, दो फीट का करेला, 26 इंच का गाजर आदि रिकार्ड बना चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में साढ़े पांच फीट की लौकी तैयार कर लिम्का बुक में विश्व रिकार्ड बनाया।

रणधीर की ओर से वर्ष, 2015-16 में 5.3 फीट की, वर्ष, 2010 में 5.4 फीट की, वर्ष, 2018 में 5.9 फीट की, वर्ष, 2023 में 6.1 फीट की और इस बार फिर से 6.1 फीट की लौकी तैयार किया है। किसान मेले में उनके आने का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की ओर जागरूक करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments