Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहिमालय संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकार एकजुट

हिमालय संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकार एकजुट

देहरादून। संवाददाता। देश और राज्यहित में हिमालय का संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है। इसे अब उत्तराखंड और केंद्र सरकार भी अच्छे से समझने लगी है। राज्य सरकार ने हिमालय से जुड़े तीन अहम सवालों पर फोकस करने की ठानी है तो केंद्र सरकार भी हिमालय के विषय को समझने के लिए हिमालय अध्ययन केंद्र की बात कह चुकी है। हालांकि, जानकारों की माने तो विषम भूगोल और परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड समेत सभी 11 हिमालयी राज्यों के लिए प्रभावी नीति बनाकर हिमालय को बचाना जरूरी हो गया है।

प्रदेश की मौजूदा सरकार हिमालय को लेकर अधिक संजीदा नजर आ रही है। यही वजह है कि उसने इस बार हिमालय से जुड़ी तीन अहम चुनौतियों पलायन, आजीविका और आपदा पर फोकस किया है। ये ऐसे प्रश्न हैं, जिनका समाधान चुनौती बना हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से होने राज्यस्तरीय शिखर सम्मेलन में इससे निबटने के लिए कैसे आगे बढ़ा जाए, इसके लिए विशेषज्ञ मंथन करेंगे। सरकार के मुताबिक सम्मेलन के निष्कर्ष न सिर्फ नीति में शामिल होंगे, बल्कि केंद्र सरकार को भी इस बारे में जानकारी देकर उसकी मदद ली जाएगी।

सरकार की मानें तो इन अहम मसलों के बाद अन्य सवालों पर भी फोकस किया जाएगा।वहीं, केंद्र सरकार ने भी उत्तराखंड से उठी हिमालय की आवाज को स्वीकारा है। इस कड़ी में नीति आयोग ने भी पूर्व में माना कि हिमालयी क्षेत्रों के विकास का मॉडल अलग से बनाने के लिए नीति आवश्यक है। यही नहीं, केंद्र ने हिमालय के लिए अध्ययन केंद्र खोलने की भी बात कही है। और तो और केंद्र सरकार ने हिमालयी क्षेत्रों पर खास ध्यान देने की बात भी कही है। राज्य और केंद्र सरकारों के नजरिये में आया बदलाव पर्यावरण और हिमालय संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments