Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके


देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले में इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए।

यह झटके उत्तरकाशी के आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। बता दें कि विगत 25 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। रात 11.29 बजे भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि यह बमुश्किल एक से दो सेकेंड का झटका था।

21 अप्रैल को भी बागेश्वर में रात 8.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में था और इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments