Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में भी चढ़ने लगा है पारा

उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में भी चढ़ने लगा है पारा


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के पहाड़ों में भी पारा रफ्तार पकड़ने लगा है। पारे की बढ़ती रफ्तार अब पसीने छुड़ाने लगी है। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान क्रमशरू 36.1 और 34.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पर्वतीय इलाकों में ये दोनों शहर सर्वाधिक गरम रहे।

वहीं देहरादून में यह 38.8 व हरिद्वार में 39.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गरमी से निजात नहीं मिलने वाली है।

प्रदेश में मौसम के मिजाज तल्ख बना हुआ है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और गरम हवा के थपेड़ों से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम हो रही है।

पहाड़ों में सुबह-शाम भले ही सुकूनदायी हो, लेकिन दोपहर भारी गुजर रही है। यहां तक कि पिथौरागढ़ जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 मई तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। 31 मई अथवा एक जून के बाद परिवर्तन के संकेत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments