Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपीएम के दौरे का असर-अब चार धाम में रहेगी 24 घंटे बिजली

पीएम के दौरे का असर-अब चार धाम में रहेगी 24 घंटे बिजली


देहरादून। संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों बदरीनाथ और केदारनाथ का दौरा किया था. प्रधानमंत्री के दौरेे का असर अब जल्द ही चारों धामों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के रूप में दिखेगा. राज्य सरकार ने केदारनाथ, बदरीनाथ के अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री में भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का फैसला किया है. इसके साथ ही चमोली जिले में सीमा पर स्थित आईटीबीपी के शिविरों में भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्य में बिजली आपूर्ति करने वाले उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने कहा, ‘हम अपने बिजली आपूर्ति के सिस्टम को मजबूत बना रहे हैं ताकि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमोनोत्री में 24ग्7 निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments