Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरअगले चार दिन उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अगले चार दिन उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर आठ जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार नौ जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसमें भी आठ जुलाई तक बहुत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

बारिश के दौरान सड़कें बंद होने पर खोलने और आपदा की स्थिति में मुख्यालय को सूचना उपलब्ध करान के निर्देश दिए हैं। मौसम अधिक खराब होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही भी रोकने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments