Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंडः देहरादून समेत चार जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तराखंडः देहरादून समेत चार जिलों में बारिश की चेतावनी


देहरादून। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के चार जिलों में आज बारिश हो सकती है। बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज राजधानी दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत कुछ अन्य जिलों मे दो से तीन दौर की तेज बारिश हो सकती है।

कई इलाकों में हुई बारिश
राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई। दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में तेज धूप खिली रही। इसके बाद एकाएक आसमान बादलों से घिर गया और तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments