Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकुमाऊं विश्वविद्यालय के 63 सहायक प्रवक्ता पदों पर होगी भर्ती; कुलसचिव ने...

कुमाऊं विश्वविद्यालय के 63 सहायक प्रवक्ता पदों पर होगी भर्ती; कुलसचिव ने जारी की विज्ञप्ति

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सहायक प्रवक्ता पदों (असिस्टेंट प्रोफेसरों) की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

कुलपति प्रो. केएस राना के निर्देश के बाद कुलसचिव महेश कुमार ने यूजीसी 2018 की रेगुलेशन के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के 63 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

विश्वविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास सहित विभिन्न विषयों के सहायक प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्तियां की जानी हैं.

इसके लिए अर्ह अभ्यर्थी नौ अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार विवि के संबद्ध कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी और गणित समेत विभिन्न विषयों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन संबंधी अधिक जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट http://www.kunainital.ac.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

इन पदों पर हैं रिक्तियां

विषय – पद
हिंदी – 03
अंग्रेजी – 05
इतिहास – 02
राजनीति विज्ञान – 02
वाणिज्य – 05
शिक्षा शास्त्र – 03
विधि – 01
प्रबंधन – 01
शारीरिक शिक्षा – 01
भौतिक विज्ञान – 05
वनस्पति विज्ञान – 03
जंतु विज्ञान – 04
रसायन विज्ञान – 06
भूविज्ञान – 03
वन विज्ञान – 02
भूगोल – 04
अर्थशास्त्र – 01
समाज शास्त्र – 01
गणित – 01
सांख्यिकी – 02
योगा – 01
संगीत – 02
हिमालयन मेडिकल प्लांट्स एंड नैनों टेक्नोलॉजी – 04
लाइब्रेरी साइंस – 01
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments