Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंडः पान मसाला के साथ मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक

उत्तराखंडः पान मसाला के साथ मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर


देहरादून। उत्तराखंड में पान मसाला के साथ अलग से मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को औषद्यि प्रशासन आयुक्त नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में फिलहाल पान मसाला संग मिलने वाले तंबाकू के पैकेट पर एक साल तक प्रतिबंध रहेगा।
आदेश में कहा गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम 2011 के तहत प्रदेश में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके प्रदेश में पान मसाला के साथ छोटे-छोटे पैकेट में तंबाकू बेचा जा रहा है। इसी को देखते हुए तंबाकू के पैकेट और निकोटिन युक्त गुटखा के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments