Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअप्रैल में होंगे निकाय चुनाव, फरवरी तक पूर्ण हो जाएगा परिसीमन ...

अप्रैल में होंगे निकाय चुनाव, फरवरी तक पूर्ण हो जाएगा परिसीमन : शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक

देहरादून (संवाददाता) :  शहरी विकास एवं आवास मंत्री मदन कौशिक ने आज कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष अप्रैल में निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निकायों में परिसीमन का काम फरवरी 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार को काबीना मंत्री व सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक विधानसभा में अपने कक्ष में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी चल रही है। निकायों में नए क्षेत्रों को शामिल किए जाने को लेकर अल्मोडा, उत्तरकाशी सहित कुछ स्थानों पर विरोध चल रहा है। उसको शीघ्र हल कर लिया जाएगा। रुड़की में निकायों के परिसीमन के बारे में उन्होंने बताया कि न्यायालय ने सरकार से दो हफ्ते में जवाब मांगा है। इस पर काम चल रहा है। बड़कोट नगर पंचायत में हुई अनियमितताओं के मामले में उन्होंने बताया कि इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उ

न्होंने गैरसैंण सत्र को लेकर विपक्ष द्वारा की जा रही बयानबाजी को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय से अधिक सत्र इस समय चला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रश्नकाल, शून्यकाल व नियम 53 के तहत जनहित के मुद्दे उठाता है परन्तु विपक्ष अपने दायित्वों से भटकता नजर आया। जनहित के 80 प्रतिशत मुद्दे सत्ता पक्ष के विधायकों ने उठाये।

गैरसैंण राजधानी को लेकर उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार विधानभवन बना रही थी, उस समय हमने सरकार से मांग की थी कि गैरसैंण को लेकर वह अपनी मंशा साफ करे, लेकिन वह गुमराह करती रही जबकि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी या जनभावनाओं के अनुरूप ठोस निर्णय लेने का वचन जनता को दिया है। भाजपा इस मामले में जल्दी ही निर्णय लेगी। लोकायुक्त एक्ट के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोकायुक्त एक्ट का मसौदा पटल पर लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments