Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड में उद्योग का दर्जा मिलेगा फिल्मों को ; राज्य सरकार क्षेत्रीय...

उत्तराखंड में उद्योग का दर्जा मिलेगा फिल्मों को ; राज्य सरकार क्षेत्रीय फिल्मों ,हिन्दी फिल्मों को भी दे रही अनुदान

गोवा / देहरादून : प्रदेश में फिल्मों को उद्योग का ऊर्जा मिलेगा। गोवा में आयोजित 50वें अंतरराष्ट्रीय भारत फिल्म उत्सव में फिल्म बाजार में बृहस्पतिवार को विशेष सत्र में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार ने कहा कि राज्य सरकार फिल्मों को उद्योग का दर्जा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टीविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों को विशेष प्राथमिकता देकर उनकी शूटिंग में पूरी सहायता की जा रही है। क्षेत्रीय बोली में फिल्मों के साथ ही हिन्दी भाषा की फिल्मों को भी राज्य सरकार अनुदान दे रही है।

सूचना महानिदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिल्म विकास परिषद डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एकल खिड़की के माध्यम से शूटिंग के लिए सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। उत्तराखंड तेजी से फिल्म हब के रूप में विकसित हो रहा है और बालीवुड से लेकर दक्षिण भारत से भी निर्माता राज्य में शूटिंग कर रहे हैं। बालीवुड की एक्टर और गायक रूप दुर्गापाल ने कहा कि बालीवुड में रहने वाले उत्तराखंड के निर्माता, निर्देशक एवं कलाकार भी इस प्रदेश को एक बेहतर फिल्म हब बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि एक सयुंक्त प्लेटफार्म पर उत्तराखण्ड के बालीवुड में रह रहे फिल्म से जुड़े सभी लोगों को आगे आकर इस प्रदेश के लिए कार्य करना होगा और ब्रांड एम्बेसडर बनकर अपनी भूमिका निभानी होगी।

फिल्म कलाकार चित्रांशी रावत ने उत्तराखंड के नैसर्गिक स्थलों का व्यापक प्रचार की जरूरत बताते हुए कहा कि देश दुनिया में फिल्मों को यहा शूटिंग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने बालीवुड के निर्माताओं, निर्देशकों से भी यहां शंटिंग के लिए आने पर जोर दिया। सत्र का संचालन करते हुए फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडयूसर गिल्ड ऑफ इंडिया एवं मुंबई के सीईओ कुलमीत मक्कड ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म के क्षेत्र में फिल्मकारों से लगातार संवाद बनाये हुए है जिसके बेहतर परिणाम भी दिख रहे हैं और इसके चलते ही प्रदेश को फिल्म के क्षेत्र में दो-दो पुरस्कार प्राप्त किए है।

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा कि राज्य सरकारों को अपनी शूटिंग लोकेशन का फिल्म जगत में व्यापक प्रचार प्रसार करना चाहिए ताकि निर्माता उस ओर आकर्षित हो सके। उप्र फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि फिल्मकारों को उप्र सरकार पूरा सहयोग दे रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फिल्मों के लिए नया माहौल बना है।

फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिस के प्रमुख विक्रमजीत रॉय ने कहा कि राज्य सरकारों को अपनी सूचनाओं को एफएफओ से साझा करना चाहिए। फिल्म बाजार में उत्तराखंड को विशेष सत्र मे अवसर दने पर अपर मुख्य कार्याधिकारी डॉ. अनिल चंदोला ने एनएफडीसी का आभार जताया। नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोकेशन की एक फिल्म का प्रस्तुतीकरण दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments