Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड48 दिन में साइकिल से चारधाम यात्रा कर चुके हैं यूपी के...

48 दिन में साइकिल से चारधाम यात्रा कर चुके हैं यूपी के रोमित, 2650 किमी का किया सफर; ये है लक्ष्य

Uttarakhand News: Romit from UP has traveled to Chardham by bicycle in 48 days

यूपी के शामली निवासी रोमित योगी ने 48 दिन में साइकिल से चारधाम की यात्रा पूरी की है। वह 2650 किमी का सफर तय कर सोेमेश्वर पहुंचे। साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करना उनका लक्ष्य है।

शुक्रवार को रोमित बैजनाथ और कौसानी होते हुए सोमेश्वर के सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। रोमित ने बताया कि वह बीकॉम और बीएड की डिग्री लेने के बाद तीन नौकरियां छोड़ चुके हैं। रोमित ने बताया कि वह बाल ब्रह्मचारी हैं। उन्होंने साइकिल से अपनी यह यात्रा 12 मई को शामली से शुरू की थी। वह गोमुख से गंगाजल लेकर केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर चुके हैं।

उत्तराखंड में यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया की यात्रा के दौरान यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। सोमनाथ मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वह कसारदेवी और जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments