Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी लोगों को...

आज भी बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में आज तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जबकि अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि सप्ताह भर बारिश का दौर जारी रहेगा। अधिकतर जिलों के विभिन्न हिस्सों में कई दौर की बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षा नियमों का अनुपालन करते हुए आवाजाही करनी होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments