Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में मौसम बदला, बादलों के बीच बूंदाबादी से तापमान में गिरावट;...

कुमाऊं में मौसम बदला, बादलों के बीच बूंदाबादी से तापमान में गिरावट; खिल गया तन-मन

चंपावत: मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बुधवार सुबह कुमाऊं में अधिकतर जगहों पर बादल छाए हुए हैं। कुछ जिलों में हल्की वर्षा हुई है। मौसम में बदलाव से तापमान में कमी आई है।

सीमांत चंपावत में जिला मुख्यालय, लोहाघाट, देवीधुरा, पाटी क्षेत्र में सुबह के समय बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर वर्षा से ठंड बढ़ गई है। बागेश्वर जिले के बागेश्वर, कांडा, शामा क्षेत्र में बादलों के बीच हल्की वर्षा हुई।

नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सुबह तेज हवा चली। सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्र में कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं।

प्रमुख स्थान का न्यूनतम तापमान

  • चंपावत 16.6 डिग्री
  • लोहाघाट 17.2 डिग्री
  • मुक्तेश्वर 16.3 डिग्री
  • पिथौरागढ़ 15.6 डिग्री
  • अल्मोड़ा 19.0 डिग्री
  • नैनीताल 17.2 डिग्री
  • पंतनगर 28.1 डिग्री
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments