Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ हेली सेवा के किराये में भारी बढ़ोतरी, 15 सितंबर से लागू...

केदारनाथ हेली सेवा के किराये में भारी बढ़ोतरी, 15 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को अब केदारनाथ धाम की हेली सेवा के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू-काडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के किराए में 45.86 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें 15 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

इस साल 2 मई को हेली सेवा की शुरुआत हुई थी, लेकिन उत्तरकाशी और केदार घाटी में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते सेवा को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था। अब यह सेवा 15 सितंबर से दोबारा शुरू हो रही है, जिसकी बुकिंग 10 सितंबर से IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

किराया बढ़ने की मुख्य वजहें:

यू-काडा के CEO आशीष चौहान के अनुसार, गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं की दैनिक शटल उड़ानों और सीटों की संख्या कम होने के कारण किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है। साथ ही, उड़ान सुरक्षा और संचालन मानकों को बेहतर करने के लिए 10 सदस्यीय समिति द्वारा नया SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार किया गया है, जिसकी अध्यक्षता गृह सचिव शैलेष बगौली कर रहे हैं।

नए किराये की दरें (राउंड ट्रिप):
रूट पहले का किराया (₹) अब का किराया (₹)
गुप्तकाशी – केदारनाथ ₹8,532 ₹12,444
फाटा – केदारनाथ ₹6,062 ₹8,842
सिरसी – केदारनाथ ₹6,060 ₹8,839

सरकार की अनुमति के बाद 15 सितंबर से हेली सेवा का संचालन नई SOP के तहत किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments