Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

देहरादून समेत उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने लगा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश महसूस की जा रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्द हवाएं भी परीक्षा ले रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।रविवार को सुबह दून में आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। हालांकि, दोपहर बाद ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी। इसके साथ ही सुबह-शाम ठिठुरन भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ने की आशंका है।

ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से अधिक

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन वर्षा के आसार कम हैं। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 30.0, 16.2
  • ऊधमसिंह नगर, 31.0, 17.3
  • मुक्तेश्वर, 16.4, 7.0
  • नई टिहरी, 15.4, 8.6
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments