Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदोपहर बाद बदला मौसम...देहरादून-हरिद्वार में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

दोपहर बाद बदला मौसम…देहरादून-हरिद्वार में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम में बदलाव जारी है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र और हरिद्वार में आज दोपहर बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments