Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी...

धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। आज गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलता गया।

पहाड़ों की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है। यहां दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली हुई हैं।

हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। पछवादून और चकराता में मौसम साफ है। हल्की धूप निकली हुई है। विकासनगर में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और चकराता में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

31 दिसंबर के बाद बिगड़ेगा मौसम
30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments