उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विशेष रूप से बदरीनाथ धाम में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है और लगातार बर्फबारी जारी है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

