Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रवीण ने की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह, एवरेस्ट...

प्रवीण ने की ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूजको फतह, एवरेस्ट विजेता रह चुके

Uttarkashi Praveen Rana conquers Australia highest peak Mount Kosciuszko Uttarakhand news in hindi

उत्तरकाशी केलशू घाटी के एवरेस्ट विजेता प्रवीन राणा ने भारतीय समयानुसार आज शनिवार सुबह तड़के साढ़े सात बजे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी समुद्रतल से 2228 मीटर की उंचाई पर स्तिथ माउंट कोस्कीयूजको चोटी का सफल आरोहण किया। प्रवीन राणा ने बताया की 13 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे।

आज ऑस्ट्रेलियन समयानुसार प्रवीन राणा ने सुबह 9 बजे ट्रैक शुरू किया। दोपहर 1 बजे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी कोस्कीयूजको का सफल आरोहण किया। प्रवीन राणा ने बताया की अब तक उन्होंने विश्व की छह चोटियों का सफल आरोहण किया है। जिसमें से चार चोटियां चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां हैं।

इसमें विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट भी है। जिसका उन्होंने 21 मई 2022 में सफल आरोहण किया था। राणा ने बताया की इसके बाद वह नॉर्थ अमरीका सहित साऊथ अमरीका सहित अंटार्टिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के आरोहण के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments