Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद, आज भी भारी बारिश के आसार

बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद, आज भी भारी बारिश के आसार

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद, बच कर रहें इन दो जिलों के बाशिंदे; आज भी भारी बारिश के आसार

देहरादून : दून में मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद चटख धूप खिली। जिस कारण सुबह से ही उमस ने बेहाल किया, लेकिन शाम को घने बादल घिर आने से शहर के कई क्षेत्रों में बौछारें पड़ी।

मौसम विभाग की ओर से आज भी दून में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। उधर, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

बदरीनाथ हाईवे दूसरे दिन भी बंद
चमोली में बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ के पास दूसरे दिन भी नहीं खुला है। बोल्‍डर हटाकर मार्ग खोलने का काम जारी है।

उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ा है। खासकर गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप खिलने लगी है। खासकर देहरादून में करीब दो सप्ताह बाद धूप खिली। हालांकि, शाम को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार
उधर, कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में भारी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग को छोड़कर अन्य जिलों में तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं।

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 33.8, 24.4
  • ऊधम सिंह नगर, 35.6, 23.4
  • मुक्तेश्वर, 24.1, 15.0
  • नई टिहरी, 25.8, 18.4
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments