Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश से अलकनंदा और भगीरथी नदी में बढ़ा पानी, चंपावत में...

भारी बारिश से अलकनंदा और भगीरथी नदी में बढ़ा पानी, चंपावत में हाईवे बंद होने से फंसे 150 वाहन

Uttarakhand Weather: भारी बारिश से अलकनंदा और भगीरथी नदी में बढ़ा पानी, चंपावत में हाईवे बंद होने से फंसे 150 वाहन

देहरादून। उत्‍तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। राज्‍यभर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार को भी राज्‍य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल सहित आठ जिलों में स्‍कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं।

मुख्‍यमंत्री ने की कुमाऊं कमिश्नर के साथ वर्चुअल बैठक

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक कर भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट पर रखा जाए। जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन किया जाए।

तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के बंद होने की स्थिति में उन्हें तत्काल खोलने की व्यवस्था की जाए। मौसम विभाग की चेतावनी एवं स्थानीय मौसम संबंधी गतिविधियों के आधार पर ही स्कूलों को खोलने और बंद करने का निर्णय लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

शनिवार को भी बारिश का कहर बरपाना जारी है। ऋषिकेश व नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे वर्षा हुई। कई जगह जलभराव से आमजन की फजीहत हो रही है। वहीं भट्टोवाला, श्यामपुर व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा से किसानों को धान रोपाई में राहत मिलती नजर आ रही है।

चंपावत में हाईवे बंद, 150 वाहन फंसे

वहींं चंपावत में स्‍वाला के पास मलबा आने से चंंपावत-टनकपुर हाईवे बंद पड़ा है। इधर एनएच बंद होने से करीब 150 से ज्‍यादा वाहन फंसे हुए हैं। जिन्‍हें प्रशासन राहत सामग्री बांट रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments