Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने नवमी पर की विशेष...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने नवमी पर की विशेष पूजा-अर्चना, कन्या भी जिमाई

शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नवदुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हरिद्वार में कन्या पूजन किया। 

आज हुई मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा
शारदीय नवरात्र की नवमी 14 अक्तूबर को मनाई जा रही है। ये नवरात्र पूजा का आखिरी दिन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग नवमी के दिन कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं। 

ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि नवमी तिथि 13 अक्तूबर को रात 8 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 14 अक्तूबर की शाम 6 बजकर 52 मिनट तक है।

नवमी पर पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है। इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 15 अक्तूबर सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक का है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments