Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविपक्ष के हंगामे के बीच 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, नौ...

विपक्ष के हंगामे के बीच 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, नौ विधेयक रखे गए

भराड़ीसैंण, उत्तराखंड | उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में शुरू हो गया। पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा।

हंगामे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसके साथ ही सरकार की ओर से नौ महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन के पटल पर रखे गए।

पेश किए गए नौ विधेयक इस प्रकार हैं:

  • उत्तराखंड विनियोग (अनुपूरक) विधेयक 2025-26

  • उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 (संशोधन) विधेयक 2025

  • उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2025

  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2025

  • उत्तराखंड साक्षी संरक्षण (निरसन) विधेयक 2025

  • उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025

  • समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक 2025

  • उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2025

  • उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025

सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शाम को स्थगित करते हुए स्पीकर ने घोषणा की कि अगली बैठक अब बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments