Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआईआईआरएस और यूएसडीएमए में एमओयू, अंतरिक्ष, भौगोलिक सूचना प्रणाली और ग्लेशियरों की...

आईआईआरएस और यूएसडीएमए में एमओयू, अंतरिक्ष, भौगोलिक सूचना प्रणाली और ग्लेशियरों की करेंगे निगरानी

भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) देहरादून एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के मध्य बुधवार को दो महत्वपूर्ण समझौते (एमओयू) हुए। जिसके तहत भारतीय सुदूर संस्थान अंतरिक्ष और भौगोलिक सूचना प्रणाली के तहत होने वाली सतत विकास से संबंधी गतिविधियों को लेकर आपदा प्रबंधन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षित करेगा और हिमालयी क्षेत्रों में अवस्थित ग्लेशियरों, हिमस्खलन, भू-स्खलन इत्यादि के खतरों की सैटेलाइट के माध्यम से सतत निगरानी कर संभावित खतरों से पूर्व राज्य को सूचना उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाली विभिन्न आपदाओं एवं अन्य चुनौतियों से निपटने में संस्थान का तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण लाभकारी साबित होगा। विभागीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में आपदा प्राधिकरण आईआईआरएस के साथ मिलकर आपदा के क्षेत्र में और भी जन उपयोगी कार्य करेगा, जिसके लिए शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर पुन: एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments