Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक बार फिर चुनावी समर से पहले उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, शाह...

एक बार फिर चुनावी समर से पहले उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, शाह और नड्डा

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी उत्तराखंड भाजपा इसी महीने से पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आएगी। रविवार को हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इसका खाका पेश किया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि इसी महीने से चुनाव से जुड़ी गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। दिसंबर तक प्रदेशभर में 252 बैठकों का आयोजन होने वाला है।

उन्होंने बताया कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इन सभी के राजनीतिक दौरों के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है, वह निश्चित तौर पर जीत की राह पर पार्टी को लेकर जाएगा।

कौशिक ने कहा कि रामनगर में संपन्न हुई चिंतन बैठक में चुनावी दृष्टि से जो रोड मैप तैयार किया गया था, वह सभी काम दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। विस्तारकों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है और वह अपनी विधानसभाओं में प्रवास कर रहे हैं।

चुनाव की दृष्टि से जो चुनाव प्रभारी उत्तराखंड में बनाए गए हैं, वह विभिन्न विधानसभाओं में प्रवास कर रहे हैं। केंद्र और राज्य की योजनाओं समन्वय का कार्य कर रहे हैं। कौशिक ने कहा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कई जिलों में प्रवास करके कोर कमेटी की बैठक ली है। संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर मार्गदर्शन कर रहे हैं।

सेवा समर्पण के दौरान उत्तराखंड ने 9600 बूथों पर तरह-तरह के कार्यक्रम संचालित करके लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के सफल 20 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पूर्ण होने पर 42,000 हजार शुभकामनाएं कार्ड उनको प्रेषित किए गए।

मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास के सैनिकों के साथ चर्चा बूथ अध्यक्ष के घर पर भोजन करना, यह भी एक बहुत बड़े संदेश के रूप में 2022 की विजय का मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने 2017 में कहा था कि यहां चार धाम हैं और यहां के प्रत्येक परिवार से भारत की सेना में सेवा दे रहा है।

इसको देखते हुए यहां पर एक सैन्य धाम होना चाहिए। उसी को देखते हुए सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है, प्रत्येक शहीद के आंगन की माटी को उस सैन्य धाम में लाया जा रहा है। सैनिक राज्य होने के नाते दो केंद्रीय मंत्रियों के दौरे सुनिश्चित किए गए। जिसमें राजनाथ सिंह का सफल दौरा पूर्ण हो गया है और अगला दौरा अजय भट्ट का संपन्न होना है।

10 से शुरू होगा महासंपर्क अभियान
कौशिक ने बताया कि 10 नंवबर से महासंपर्क अभियान शुरू होने वाला है, जिसमें एक किट भी प्रदान की जाएगी। उस समय नारा दिया जाएगा ‘मेरा घर भाजपा का घर’। संगठन की दृष्टि से पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति राज्य में बन चुकी है।

प्रवासियों से अपील करेगी भाजपा
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासियों से भी भाजपा के हक में आकर मतदान करने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री या पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के माध्यम से पार्टी, प्रवासियों से उत्तराखंड आकर चुनाव में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments