Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव-2022 से पहले उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों...

गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव-2022 से पहले उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को देंगे रफ्तार, जानिए क्या है तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की चुनाव तैयारियों को रफ्तार देने उत्तराखंड आ रहे हैं। वे 30 अक्तूबर को संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। शाह को पहले 16 अक्तूबर को आना था, लेकिन उनका यह कार्यक्रम टल गया था। उत्तराखंड में जनवरी 2022 में चुनाव आचार संहिता लागू होने की पूरी संभावना है।

भाजपा हाईकमान इससे पहले प्रदेश में माहौल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। केंद्रीय मंत्री शाह प्रदेश संगठन, मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ ही मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे।  उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि शाह का 30 अक्तूबर को आना तय है।

लोहाघाट विधायक पूरण फत्र्याल के अनुशासनहीनता तोड़ने के बयान को लेकर भाजपा संगठन ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। फत्र्याल ने शनिवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को खरी-खोटी सुनाई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से पूछा गया तो उनका कहना था कि यह विधायक के अपने क्षेत्र को लेकर व्यक्तिगत मसला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments